तोते को प्यार, वफादारी, लंबी उम्र और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चीनी सभ्यता में भी तोते को शुभ संदेश और देवत्व का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति किसी प्रकार की दुर्भावना है या आपके बीच किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है।

अगर रिश्ते में प्यार की कमी है तो अपने बेडरूम में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और यह पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा।


कारोबारियों के लिए भी तोता शुभ होता है। अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को वास्तु संबंधी समस्याओं से मुक्त रखने के लिए इस दिशा में हरे तोते का चित्र लगाएं। इससे आप व्यापार में अपनी बुद्धि और क्षमताओं का पूरा उपयोग कर पाएंगे, जिससे आपके व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी।

Related News