वास्तु शास्त्र में इस बारे में बताया गया है कि आपको घर में क्या रखना चाहिए क्या नहीं, या फिर कौनसी चीज कौन सी दिशा में रखनी चाहिए। ठीक उसी तरह वास्तु में इस बारे में जानकारी भी दी गई है कि घर में किस तरह की तस्वीरें लगानी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि घर म तोते की तस्वीर लगाने से क्या होता है।

तोते को प्यार, वफादारी, लंबी उम्र और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चीनी सभ्यता में भी तोते को शुभ संदेश और देवत्व का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति कोई दुर्व्यवहार है या आपके बीच किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है। अगर रिश्ते में प्यार की कमी है तो अपने बेडरूम में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और यह पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

कारोबारियों के लिए भी तोता शुभ होता है। अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को वास्तु संबंधी समस्याओं से मुक्त रखने के लिए इस दिशा में हरे तोते का फोटो लगाएं। इससे आप अपनी बुद्धि और क्षमताओं का व्यापार में पूरा उपयोग कर पाएंगे, जिससे आपके व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी।

अगर आपका बच्चा पढ़ने में ध्यान नहीं दे रहा तो आज ही कोई बड़ा पोस्टर या तोते की तस्वीर खरीदकर उसके कमरे की उत्तर दिशा में लगाएं। इस से उसका पढ़ाई में मन लगने लगेगा।

Related News