त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। वर्तमान समय में सभी लोग दीपावली जैसे खास पर्व की तैयारियां कर रहे हैं इस साल पूरे देश में 24 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। दीपावली के त्यौहार में कुछ ही दिन शेष बचे हैं दीपावली के दिन सभी घरों में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहां जाता है और मां लक्ष्मी के आगमन के लिए सभी लोग तैयारियों में लगे हुए हैं दीपावली के दिन सभी लोग अपने घरों को सजाते हैं। अपने घरों को सजाने के लिए सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई पुताई रंगोली और घरों में नए पर्दे इत्यादि चीजें लगाते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि आप दिवाली के गेम मां लक्ष्मी की किस प्रकार की मूर्ति लाए। आइए जानते है विस्तार से -


* मां लक्ष्मी की इस तरह की लाएं मूर्ति या तस्वीर :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए मूर्ति हमेशा आशीर्वाद देते हुए ही लानी चाहिए। क्योंकि इस तरह की मूर्तियां तस्वीर घर में लाने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ में ही मां का आशीर्वाद भी बना रहता है। आप अपने घर के लिए मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ की तस्वीरें मूर्ति भी ला सकते हैं ऐसी तस्वीर भी शुभ मानी जाती है ऐसी तस्वीरों घर में लगाने से सभी समस्याएं दूर होती है और आपके परिवार पर धन की वर्षा होने लगती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।


* इन बातों का रखें विशेष ध्यान :

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी सभी प्रकार की चीजों के बारे में कई तरह के नियम बताए गए हैं वास्तुशास्त्र में घर में मूर्ति और तस्वीर के बारे में भी बताया गया है वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कार्तिक मास मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है दीपावली के दिन सभी लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए मूर्ति या तस्वीर लेकर आते हैं। मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर खरीदते समय वास्तुशास्त्र के नियमों का जरूर ध्यान रखें।

Related News