घर में वास्तु का अधिक महत्व है। अगर वास्तु का ध्यान ना रखा जाए तो घर में नकारात्मकता रहती है और बनते काम भी बिगड़ते रहते हैं। इसलिए वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से आपको घर में किस तरह के बर्तन नहीं रखने चाहिए।

इन बर्तनों को घर में रखने से नकारात्मकता आती है। वास्तु के अनुसार घर में टूटे और दरार वाले बर्तनों को कभी भी नहीं रखना चाहिए।ऐसे बर्तनों में खाना खाने और दूसरों को खिलाने से घर में बिना वजह की परेशानियां बढ़ती हैं।

इसके अलावा ऐसे बर्तन घर में रखने से कर्ज लेने की संभावना भी काफी अधिक बढ़ जाती हैं। इसलिए कभी भी घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।


वास्तु के अनुसार घर में टूटा बेड या टूटी हुई खाट भी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा आपको घर की उत्तर दिशा की तरफ अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आईना लगाना चाहिए । इस से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

Related News