अधिकतर लोग घर में रोज विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं, लेकिन सुबह-शाम दीपक जरूर जलाते हैं। भगवान के सामने दीपक जलाने से भी भगवान की कृपा मिल सकती है। घी या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।


घर में दीपक जलाने से धर्मिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी होते है जानिए दीपक जलाने से क्या-क्या फायदे होते है। रोजाना घर में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी ख़ुश होकर धन बरसाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।

नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ग्रंथों के अनुसार, रोज शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पूजा करते समय घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए।

Related News