भारतीय वास्तु और चीनी वास्तु दोनों में ही विंड चाइम को बहुत खास और अच्छा माना जाता है। जिस घर में विंड चाइम लगी होती है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही आ जाती है। साथ ही सुखद माहौल बना रहता है। यह घर में सुख-समृद्धि लाने वाली होती है। विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है। साथ ही घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी बढ़ती है। आर्थिक गति बनी रहती है। ये सब तब होता है जब विंड चाइम को सही जगह और सही दिशा में लगाई गई हो। आइए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे विंड चाइम को लगाने की सही दिशा और सही जगह के बारे में।

* विंड चाइम कई तरह की होती हैं- लकड़ी, धातु, लोहे आदि, लेकिन दिशा के हिसाब से उचित विंड चाइम का ही चुनाव करना चाहिए।

* घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में विंड चाइम लगानी है तो धातु से बनी विंड चाइम सही रहती है जबकि पूर्वी और दक्षिण दिशा में आप लकड़ी या फिर मिट्टी से बनी विंड चाइम लगा सकते हैं।

* घर हो, चाहे दुकान या कोई ऑफिस, विंड चाइम को आप कहीं भी लगा सकते हैं, लेकिन दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा होता है। क्योंकि वहां पर हवा के वेग से उसमें कंपन पैदा हो जाता है और उससे मधुर ध्वनि निकलती है। जिससे चारों ओर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।

Related News