इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर की प्रत्येक चीज को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से परिवार के लोग सुखी रहते हैं। आज हम आपको घर में दीवार पर टंगी घड़ी को लेकर वास्तु टिप्स देने जा रहे हैैं।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की किस दिशा में घड़ी लगाना बहुत ही शुभ रहता है। मानव जीवन में घड़ी का भी बहुत महत्व होता है। घर में घड़ी नहीं होने पर घर अधूरा ही लगता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में घड़ी लगाना सबसे शुभ होता है। इन दिशाओं में घड़ी लगी होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक होता है। इससे परिवार के लोगों के तरक्की के द्वारा खुलते हैं।

Related News