हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विज्ञान प्राचीन काल से ही मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका निभाता हैं, माना इसके सिद्धांत सद्भाव और संतुलन लाते हैं, वित्तीय समस्याओं और अन्य जीवन चुनौतियों का समाधान करते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की सुख और समृद्धि प्राप्त करने के लिए सोते समय किन चीजों को सिरहाने रखना चाहिए, आइए जानते इसके बारे में

Google

दूध का गिलास

वित्तीय समस्याओं और धन हानि को रोकने के लिए रात को सोते समय अपने सिर के पास एक गिलास दूध रखें। अगली सुबह, इस दूध को बबूल के पेड़ पर चढ़ा दें। इस उपाय को लगातार सात रविवार तक दोहराएं।

Google

लोहे का चाकू या नुकीली लोहे की वस्तु

अगर आप रात में अचानक जाग जाते हैं या बुरे सपनों से परेशान हैं, तो अपने तकिए के नीचे लोहे का चाकू या कोई अन्य नुकीली लोहे की वस्तु रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे बुरे सपने नहीं आते और नींद अच्छी आती है।

Google

लहसुन

घर में नकारात्मक विचारों या नकारात्मकता से निपटने के लिए, सोने से पहले अपने तकिए के नीचे लहसुन रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे अच्छी नींद आती है और वातावरण से नकारात्मकता दूर होती है।

सिक्का और सेंधा नमक

स्वास्थ्य लाभ के लिए, अपना सिर पूर्व दिशा की ओर करके सोएँ और अपने तकिए के नीचे एक सिक्का रखें। इसके अलावा, बेडरूम में कांच के कटोरे में सेंधा नमक रखें और इसे हर हफ़्ते बदलें।

Related News