इंटरनेट डेस्क. वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान के कई तरह के नियम और समाधान बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर इंसान अपनी जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा पा सकता है वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि घर का सामान खरीदते समय और इसे घर में लगाते समय सही दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए। घर की सजावट के लिए कोई भी चीज सही दिशा में लगाने से आपके घर में बरकत रहती है और धन प्राप्ति भी होती है आपने देखा होगा कि कहीं लोगों के पास लाख कोशिश करने के बाद भी पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है दिन रात मेहनत करने के बाद भी आप हमें पैसों को लेकर परेशान रहता है तो वास्तु शास्त्र में आपके लिए कुछ वास्तु उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में सुख और धन के लिए कुछ विशेष प्रकार की मूर्तियों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप अपने घर में रखकर उन समस्याओं से कई हदों तक राहत पा सकते हैं। आइए जानते है इन मूर्तियों के बारे में विस्तार से -

1. घर में लाए कछुए की मूर्ति :

कछुए को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। कछुए का संबंध भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर के लिए जब कभी भी कछुए की मूर्ति लाए तो उस मूर्ति को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाएं इस मूर्ति को आप अपने घर के ड्राइंग रूम में भी रख सकते हैं। कछुए की मूर्ति को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह मूर्ति किस धातु से बनी हुई होनी चाहिए। इससे आपके घर में शांति आती है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

2. मछली की मूर्तियों रखने से आती है ऊर्जा :

मछली को हिंदू धर्म में तरक्की से जोड़कर देखा जाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तुकार बताते हैं कि घर में चांदी एक पीतल की मछली जरूर रखनी चाहिए इस मछली को खरीदते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें किए घर पर मछली की मूर्ति हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं या रखें इससे आपके घर में आय के साधन बनेंगे और आपके घर में खुशियां बनी रहेगी।

3. घर में लगाएं हाथी की मूर्ति :

यदि आप अपने घर में सुख शांति बनाए रखना चाहते है और घर में पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहता है तो आप इसके लिए अपने घर में चांदी या पीतल की हाथी की मूर्ति लेकर आए यह मूर्ति आपके घर के राहु दोस्त से जुड़ी समस्याओं को दूर करेगी। वास्तु शास्त्र में हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। हाथी की मूर्ति को अपने घर में लगाने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।

Related News