हम सभी यही चाहते हैं कि हमें सभी तरह के सुख समृद्धि मिले और धन धान्य के भंडार भरे रहें। हालाकिं सारा समय एक सा नहीं होता है लेकिन अगर आपके पास हमेशा ही पैसे की तंगी रहती है तो इसके लिए कुछ वास्तु दोष जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए वास्तु के हिसाब से आपको अपने घर में कुछ चीजें रखनी चाहिए जिस से सकारात्मकता बनी रहती है। इसके अलावा पैसों से जुडी समस्या भी दूर होगी।

मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की तस्वीर
भगवान गणेश जहाँ भी विराजते हैं वहां पैसे की कमी नहीं होती। गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी वास होता है। आपको घर के दोनों ओर भगण गणेश की प्रतिमा लगानी है लेकिन गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं होने चाहिए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।

तुलसी-
तुलसी को बेहद ही पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा हो और उसे रोजाना पानी दिया जाता है व प्रतिदिन प्रातः एवं सांयकाल में तुलसी में दीपक प्रज्वलित किया जाता है। वहां सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

दक्षिणावर्ती शंख-
शंख मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है। दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। मान्यता है जिस घर में यह शंख होता है वहां कभी भी रुपए पैसों की कमी नहीं होती है।

Related News