इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है और इन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में रखी कोई भी वस्तु घर में अच्छा और बुरा प्रभाव डालती है। लोग अक्सर अपने घर को सजाने के लिए कुछ चीजें घर में ले आते हैं जो वास्तु के अनुसार आपके घर के लिए ठीक नहीं रहती। इन चीजों के कारण आपके घर में कई तरह के वास्तु दोष और दरिद्रता जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं। लोग अपने घर को सजाने के लिए भगवान की फोटो और मूर्तियां भी घर में लगाते हैं। ताकि भगवान का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में भगवान की फोटो या मूर्ति लगाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि घर में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति लगाने से जुड़ी कुछ बातों के बारे में -

* भूलकर भी घर में ना लगा है भोलेनाथ की ऐसी मूर्ति :

लोग अपने घर को सजाने और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए घर में कई भगवानों की मूर्ति लगाते हैं जिसमें भगवान शिव भी प्रमुख है भगवान शिव की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी ठीक रहती है। घर में भगवान शिव की मूर्ति लगाने से घर से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है लेकिन कभी-कभी देखा जाता है कि कई लोग भगवान शिव की पूजा करने के बाद भी परेशान रहते हैं उनकी तरक्की और घर में बरकत नहीं हो पाती उसका कारण उनके घर में भगवान शिव की रूद्र रूप की मूर्ति का होना होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप घर में भगवान शिव के रौद्र रूप की मूर्ति लगाते हैं तो आपके घर में कंगाली के साथ-साथ कई समस्याएं आने लगती है इस तरह की तस्वीर घर में लगाना बहुत अशुभ होता है इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और वह हमेशा गुस्से में रहने लगते हैं। इसलिए घर में भूलकर भी भगवान शिव के रूद्र रूप की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए अगर आपके घर में ऐसी मूर्ति है तो उसे तुरंत अपने घर से हटा दें।

* घर में भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर लगाएं :

घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है क्यों भगवान शिव की अकेली तस्वीर लगाने से अच्छा आप मां पार्वती के साथ वाली तस्वीर यह मूर्ति लगाएं इस तरह की मूर्ति लगाने से आपके घर में भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और आपके घर का माहौल भी अच्छा रहता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहती है।

Related News