इंटरनेट डेस्क। भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में जीवन से जुड़े हर पहलू को लेकर कई नियम बताए गए हैं। शास्त्र के अनुसार आज के इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे 7 घोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में। यदि वास्तु शास्त्र के कुछ नियम और उपायों को अपना लिया जाए तो आपकी मेहनत को चार चांद लगने से कोई नही रोक सकता । और आप अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि अगर आप अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं और आपको लगता है की आप मेहनत करते हुए भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं तो अपनाएं ये उपाय -

* आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन की जरूरत है, तो घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं।

* वहीं तस्वीर लगाते समय ध्यान दें कि घोड़ा बिना लगाम के होना चाहिए। घोड़े की गति कभी भी बाधित नहीं होनी चाहिए। आप घोड़ों की तस्वीर को दिवार पर लगाने के अलावा अपने ऑफिस डेस्कटॉप की स्क्रीन पर भी लगा सकते हैं।

* घोड़ा शक्ति व ऊर्जा का प्रतीक होता हैं। घोड़े की तस्वीर देखते ही आलस्य दूर हो जाता है और अंदर एक ऊर्जा समाहित हो जाती है, लेकिन ध्यान रखे कि तस्वीर में घोड़ा दौड़ते हुए होना चाहिए और वो भी सामने की तरफ।

Related News