वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेन गेट से जुड़े कुछ वास्तु दोषों के उपाय के बारे में। जब हमारे घर का निर्माण करवाया जाता है तो हर कमरा और घर में बनाई जाने वाली हर जगह का वास्तु के अनुसार निर्धारण किया जाता है यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो आगे चलकर हमें कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए हमेशा घर का निर्माण करवाने से पहले सभी चीजों के वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए। से आगे चलकर हमें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो तथा घर में खुशहाली बनी रहे। अगर आपके घर का मेन गेट पश्चिम दिशा में बना है और उसमें कुछ वास्तु दोष रह गए हैं तो गेट के पास तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी का पौधा घर से नेगेटिविटी को दूर रखता है।

* यदि आपके घर का मेन गेट उत्तर दिशा में बना है तो गेट पर सफेद या पेल ब्लू रंग करवाना चाहिए। इसके अलावा भी मेन गेट के वास्तु दोष दूर करने के लिये कई उपाय हैं। मेन गेट के दोनों तरफ हरे और लम्बे पौधे लगाने चाहिए।

* साथ ही गेट पर ऊं श्रीगणेश, स्वस्तिक, शुभ-लाभ जैसे चिन्ह बनाने से भी वास्तु दोष दूर होते हैं।

* तुलसी के स्थान पर आप चमेली के फूल की बेल भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप रोज सूर्यास्त के समय गेट के पास क्रिस्टल भी रख सकते हैं।

Related News