अगर आप झाड़ू के टूट जाने के बाद भी उसे जोड़-तोड़ के अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल में ले रहे हैं तो वास्तु की दृष्टि से यह बिल्कुल गलत है। टूटी हुई झाड़ू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है। झाड़ू टूट जाने के तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए। आपने देखा होगा की जब हमसे झाड़ू के पैर लग जाते है तो घर के बड़े - बुजुर्ग हमे डांटते है। क्या आपने कभी सोचा है की झाड़ू के पांव लगने पर ऐसा क्या होता है जो वो हमे डांटते है। आई आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे झाड़ू से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातो के बारे में की झाड़ू के पैर क्यों नहीं लगाने चाहिए -

* जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती सामान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।

* झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं।

Related News