इंटरनेट डेस्क. आज के समय में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होना एक आम बात हो गई है। शरीर में ब्लड प्रेशर का हाई होना जितना खतरनाक होता है उतना ही खतरनाक ब्लड प्रेशर का लो होना भी होता है। जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। शरीर में हाई बीपी की समस्या एक हाइपरटेंशन की समस्या है जो हमारे शरीर में किडनी जैसे जरूरी अंगों की कार्य क्षमता को प्रभावित करती है। हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के कई कारण होते हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कारण खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान है। लो ब्लड प्रेशर को मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन के नाम से जाना जाता है यह समस्या होने पर चक्कर आना, आंखों के आगे धुंधलापन छाना, तथा बेहोशी जैसी समस्याएं होने लगती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि बीपी लो होने के क्या क्या कारण होते हैं और इनसे इस तरह बचा जा सकता है। आइए जानते है विस्तार से -

* बीपी लो होने के कारण :

1. यदि किसी के सर में पानी की कमी होने लगती है तो उसे भी लो बीपी की समस्या हो सकती है कई बार लोग बिजी शेड्यूल के चलते हैं भरपूर मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं और लो बीपी जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

2. कभी-कभी किसी गलत दवाई के सेवन से बुरा असर होने से और ज्यादा स्ट्रेस और ज्यादा देर तक भूखे रहने से भी लो बीपी की समस्या हो सकती है।

3. आज के समय में बढ़ती उम्र के साथ हमारा शरीर कई बीमारियों का शिकार होने लगता है इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी बीपी की भी है। बीपी की समस्या एक ऐसी समस्या है यदि एक बार किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना ले तो उसे पूरे जीवन भर दवाई लेनी पड़ती है। लो बीपी की समस्या होने का एक महत्वपूर्ण कारण बिगड़ा लाइफस्टाइल भी है जिसने गलत चीजों का सेवन किसी भी समय खाने की आदत या फिर ज्यादा सोना या कम सोना जैसी आदतें भी लो बीपी की समस्या का कारण बन सकती है।

* लो बीपी की समस्या से बचने के उपाय :

1. यदि किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर में लो ब्लड प्रेशर से जुड़ा कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो उसे तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

2. लो बीपी की समस्या से बचने के लिए आपको दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार 1 दिन में कम से कम सात या आठ गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

3. यदि किसी भी व्यक्ति को काम या अन्य किसी कारणवश स्ट्रेस की समस्या रहती है तो उसे अपने इस स्ट्रेस को कम करने के लिए योगासन और मेडिटेशन जरूर करना चाहिए क्योंकि अगर स्ट्रेस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो आपको लो बीपी की समस्या हो सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए अपने रूटीन में मेडिटेशन और योगासन को जरूर शामिल करें।

4. यदि किसी व्यक्ति का बीपी अचानक से कम हो जाता है तो उसे उस वक्त तुरंत नमक वाले पानी का सेवन करवाना चाहिए और उसके खाने में नमक का लेवल नॉर्मल रखें।

Related News