अपने घर को पेड़ -पौधे लगाकर सजाना तो सभी को पसंद होता है। इनसे घर में सजावट तो रहती ही है साथ में ही घर में ताजगी भी बनी रहती है , वैसे तो ज्यादातर घर में मनी प्लांट का पौधा आपने लगा देखा होगा , क्योकि ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट घर मे सुख समृद्धि लाता है। लेकिन आप वास्तु के हिसाब से इसका उपयोग करके आश्चर्यजनक लाभ पा सकते हैं।

मान्यता है की मनी प्लांट की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है, हमारी आर्थिक उन्नति और विकास को भी बढ़ाती है। लेकिन अगर इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए तो ये आपको कंगाल भी बना सकती है। लेकिन मनी प्लांट को घर लाने से पहले काफी ऐसी बातें हैं जिनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसा माना जाता है की मनी प्लांट को लगाने के लिये दक्षिण दिशा उपयुक्त होती है। लेकिन दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा मनी प्लांट आपको लाभ पहुंचा सकता है। इसलिए घर दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए ।

ऐसा माना जाता है की मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए। गुड लक के लिए आप एक हरे रंग की बोतल में इसे घर के अंदर रखें और पानी से पूरा भर दे, और हर सप्ताह इसका पानी बदलना चाहिए। ये वास्तु के हिसाब से भी आवशयक माना जाता है।

Related News