अधिकतर लोग ट्रिप पर एंजॉय और एडवेंचर करने के लिए जाते हैं, लेकिन बहुत कम होते हैं, जो सिर्फ मेडिटेशन के लिए रवाना होते हैं। ट्रिप जाकर मन को शांति मिलती है और कुछ लोगों का मानना है कि ये भी एक तरह का मेडिटेशन ही होता है. लेकिन शांत जगहों पर जाकर प्रॉपर मेडिटेशन करने की बात ही अलग होती है. भारत में भी कई मेडिटेशन सेंटर हैं, जहां आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है उन मेडिटेशन सेंटर के बारे में जहां जाकर आप मेडिटेशन करने के साथ-साथ घूमने का भी मजा ले सकते हैं यह जानते हैं इन सेंटरों के बारे विस्तार से -

* ओशो मेडिटेशन रिजॉर्ट, पुणे :

पुणे के बीचों बीच बसा ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट भी मन को शांत करने के लिए बेस्ट प्लेस है. यहां रोज हर तरह का मेडिटेशन कराया जाता है। यहां सुबह 6 बजे से प्रोसेस शुरू होता है और पूरे दिन में 10 मेडिटेशन सेशन कराए जाते हैं।

* परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश :

परमार्थ निकेतन भी मेडिटेशन के लिए बेस्ट प्लेस है और ये एक तरह का आश्रम भी है. यहां श्रद्धालु रोजाना गंगा आरती का हिस्सा बनते हैं और शाम में भगवान के समक्ष की जाने वाली प्रेयर का हिस्सा बनते हैं। ऋषिकेश में मौजूद इस जगह के आसपास से पहाड़ी नजारा बहुत खूबसूरत लगता है।

* कान्हा शांति वनम :

हैदराबाद एयरपोर्ट से करीब 30 किलोमीटर दूर कान्हा शांति वनम करीब 30 एकड़ में फैला हुआ है. यहां एक बड़ा हॉल मौजूद है, जिसमें एक साथ करीब 1 लाख लोग मेडिटेशन कर सकते हैं. हैदराबाद जाएं, तो इस जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

* ओरोविल, पुडुचेरी :

ट्रिप के लिहाज से पुडुचेरी एक बेस्ट प्लेस है और यहां आप कई चीजें ट्राई कर सकते हैं. इनमें से एक मेडिटेशन भी है और इसके लिए यहां स्थित ओरोविल में जाएं. ये जगह आपको शांत माहौल देती हैं।

Related News