वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह के समय आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ठीक उसी तरह कुछ चीजों को देखना भी वर्जित है। इसी के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

आईना न देखना - कभी भूल कर भी सुबह के समय शीशा नहीं देखना चाहिए। क्योंकि आईने को देखकर आप रात भर की नेगेटिव एनर्जी को खुद खींच लेते हैं। इस से नेगिटिवटी आती है। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

गंदे बर्तन - रात को सोने से पहले आपको सभी गंदे बर्तन धो कर रखने चाहिए। आपको झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। आपका पूरा दिन तनाव में बीत सकता है।

परछाईं न देखें - सुबह उठकर किसी की परछाईं को न देखें। आप दिन भर तनाव, डर, गुस्सा महसूस करते हैं। इसलिए कभी भी बिस्तर से उतरने के बाद परछाई न देखें।

बंद घड़ी - वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह आपको बंद घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। सुबह के समय सुई- धागे नहीं देखने चाहि। इस से आपका पूरा दिन खराब जाता है।

Related News