पुरुष और महिलाऐं दोनों ही अपने पास वॉलेट या पर्स रखते हैं। सभी चाहते हैं कि उनका पर्स हमेशा पैसे से भरा रहे। लेकिन कई अशुभ चीजों को पर्स में रखना आपके लिए बाधा बन सकता है। अगर आप इन चीजों को अपने पर्स में रखते हैं तो आपको हमेशा पैसों से जुडी तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम जानते हैं कि आपको कौनसी चीजें पर्स में नहीं रखनी चाहिए।

बहुत से लोग पैसों के साथ साथ कई चीजों के बिल भी पर्स में रखते हैं। इस से माँ लक्ष्मी नाराज होती है। अगर आप लंबे समय तक किसी बिल को अपने पर्स में रखते हैं तो इस से आपको धन की हानि होती है।

इसके अलावा आपको कभी भी पर्स में किसी भगवान की फोटो या कागज नहीं रखना चाहिए। इस से आप पर कर्ज बढ़ेगा। इसके अलावा आपको मृत जनों की तस्वीरें भी अपने पर्स में नहीं रखनी चाहिए। इस से भी आपको आर्थिक रूप से हानि हो सकती है।

बहुत से लोग अपने परिवार जनों से लगाव होने के कारण उनकी तस्वीरें भी पर्स में रखते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इसे वास्तु शास्त्र में गलत माना गया है। इस तरह की तस्वीर रखने से वास्तु दोष लगता है। पर्स में चाबी रखने से भी आपको हानि हो सकती है।. ऐसा करने से व्यापार और धन में कमी होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार पर्स में आपको चुटकी भर चावल रखने चाहिए। इस से आप पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।
आपको पैसे को ऐसे ही मोड़ तोड़ कर पर्स में नहीं रखना चाहिए। हमेशा पैसों को क्रम के हिसाब में रखना चाहिए। इसके अलावा सिक्के और नोट को एक साथ नहीं रखना चाहिए।

Related News