इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में दीपक को लेकर भी बहुत सी जानकारियां दी गई है। इसमें बताया गया है कि तेल और घी का दीपक कब जलाना शुभ होता है और किस दिशा में दीपक रखने से घर में निगेटिविटी आती है। वैसे दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

आज हम आपको जानकारी देेने जा रहे हैं कि दीपक जलाने समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। दीपक हमेशा भगवान की मूर्ति या उनकी तस्वीर के सामने रखा होना चाहिए। वहीं तेल का दीपक हमेशा अपने राइट साइड और घी का दीपक लेफ्ट साइड में रखना चाहिए।

वहीं तेल के दीपक की बाती लाल धागे की ओर घी के दीपक की बाती रुई की होनी चािहए। वहीं पश्चिम दिशा में दीपक जलाना अशुभ होता है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में गरीबी आती है। तेजी से धन की समाप्ति होती है।

Related News