व्हाइट कलर की साड़ी में दिखा करीना का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देख नहीं हटेगी नजरें
करीना कपूर खान हमेशा ही अपने स्टाइल से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। कल करीना कपूर का एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में करीना सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत ली लेकिन सबकी करीना कपूर खान पर टिकी रह गई।
फंक्शन में करीना कपूर खान व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आई जिसमेें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इवेंट में करीना ने सबको अपने स्टाइल से इंप्रेस किया और अपने दिलकश अंदाज से सबकी दिल जीता।
अवॉर्ड शो में उन्हें उपाध्यक्ष वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया था। अवॉर्ड मिलने के बाद करीना ने सभी को धन्यवाद दिया। व्हाइट कलर की साड़ी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था जो उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा था।