वास्तु विज्ञान के अनुसार, अगर आप घर में कुछ चीजें रखते हैं तो वो आपके घर की सुख शांति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं जिन्हें घर में रखने से सुख समृद्धि और शांति बनी रहती हैं।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी को टंकी को मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। यह शुभ होता है और इससे घर में परेशानियों का आगमन नहीं होता।

2. लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। घर के उत्तर दिशा में लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वो कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रही हों। वास्तु विज्ञान के अनुसार, इस तस्वीर को लगाने से घर में समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आप घर के उत्तर दिशा में पानी से भरी मिट्टी की सुराही अथवा घड़ा रखते हैं तो आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये घड़ा पानी से हमेशा भरा हो, इसे खाली न होने दें।

4. अगर घर में पढ़ने वाले बच्चे हैं तो इसका उन पर बहुत अच्छा असर होगा। वास्तु विज्ञान की माने तो, घर के उत्तर दिशा में तोता की तस्वीर लगाने से पढ़ने वाले बच्चों के लिए फायदा होता है।

5. इन धातुओं के पिरामिड को घर में दें जगह- चांदी, पीतल अथवा तांबे से बनी पिरामिड को घर में रखने से बरकत होता है। पिरामिड को ऐसी जगह पर रखें जहां परिवार के सदस्य एक साथ ज़्यादा समय व्यतीत करते हैं।

Related News