घर में बहुत से लोग वास्तु के हिसाब से कई पौधे लगाते हैं। इस से घर का वातावरण शुद्ध होता है और जीवन में खुशियां आती है। कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं।

वास्तु के अनुसार इन पौधों को घर में लगाने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि परिवार के लोगों की तरक्की भी होती है। इन्ही 5 पौधों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

तुलसी

तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। आपको इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इसे दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे लगाने के लिए सही स्थान स्थान पूर्व दिशा या ईशान कोण माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी को छूना नहीं चाहिए।

शमी

इस पौधे का संबंध शनी देव से माना जाता है। इसे आपको घर की बायीं दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि पौधे को लगाने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसके अलावा वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

हल्दी

हल्दी को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने की सबसे अच्छी जगह उत्तर या पूर्व दिशा मानी जाती है। इसे घर में लगाने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी और धन धान्य में भी वृद्धि होगी।

मनी ट्री या क्रसुला

इसे जेड प्लांट भी कहते हैं। इसे घर में लगाने से धन धान्य में वृद्धि होगी। इसे गेट के पास प्रवेश द्वार पर अंदर की तरफ लगाया जाना चाहिए। इस पौधे को धूप या छांव में कहीं भी लगाया जा सकता है।

बांस के पौधे

घर में बांस के पौधे लगाने से सुख-समृद्धि आती है। बांस के छोटे-छोटे पौधों को लाल धागे में बांधकर उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति होती है।

Related News