इंटरनेट डेस्क। हम अक्सर देखते हैं कि लोग बाग खाना खाने के बाद थाली में हाथ धो लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाने के बाद थाली में कभी भी हाथ नहीं देनी चाहिए। खाना खाने के बाद थाली में बचे हुए अन्न का अनादर होता है। और थाली में हाथ धोने को लेकर धार्मिक मान्यताओं में इसे अशुभ माना गया है। खाने की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी अन्नपूर्णा देवी नाराज होती है जिसके कारण घर में दरिद्रता भी आती है। इसलिए भोजन का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी बातों के बारे में विस्तार से -

* खाना खाते समय इन बातों का रखें खास ध्‍यान :

1. भोजन की थाली को कभी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि थाली को एक हाथ से पकड़ने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है।

2. भोजन की थाली हमेशा चटाई, पाट या चौकट पर सम्मानपूर्वक ही रखें।

3. ऐसा कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत या अजीब सी आवाजें नहीं निकालनी चाहिए।

4. वहीं थाली में जूठन छोड़ना भी अशुभ माना गया है। शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है।

* खाने कि थाली में हाथ धोने से मां अन्‍नपूर्णा होती हैं नाराज :

वास्तु शास्त्र के अनुसार खाने की थाली में हाथ धोने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती है इसका कारण यह है कि ऐसा करने से उनका अनादर होता है इसके साथ ही महालक्ष्मी भी नाराज होती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि भोजन का अपमान करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।

Related News