रात के समय में कई चीजों को खाने के लिए मनाही है। ये हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ आर्थिक स्तिथि के लिए भी बुरी है। माना जाता है कि रात में इन चीजों को खाने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं जिस से पैसे से जुडी समस्याएं होती है। इसके अलावा भी भोजन बनाते समय कई चीजों को ध्यान में रखना जरुरी है।

रात में ना खाएं ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं अनुसार रात के समय दूध पीना अच्छा है लेकिन इस समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही ठंडा पदार्थ माना जाता है और रात में इसे खाने से सर्दी, जुकाम लग सकता है। लेकिन इसका सेवन रात में करने से धन की हानि भी होती है। इसके अलावा चावल, सत्तू, मूली भी रात में नहीं खानी चाहिए।

इस दिशा में करें भोजन
भोजन करते समय आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। अन्यथा इससे धन हानि होने के आसार रहते हैं। इसके अलावा कभी खाना जूते पहन कर नहीं खाना चाहिए और रसोईघर खाना खाने की सबसे उत्तम जगह है।

भोजन से पहले करें ये काम
भोजन करने से पहले अपने 5 अंगों यानी दोनों हाथ, दोनो पैर और मुख को अच्छे से धो लेना चाहिए।

ऐसे में न करें भोजन
हाथ पर रखकर और टूटे बर्तनों में भूल कर भी भोजन नहीं करना चाहिए।
कलह के बीच, पीपल और वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए।
खड़े-खड़े या फिर जूते पहनकर, सिर ढंककर भोजन नहीं करना चाहिए।

Related News