वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वास्तु शास्त्रों में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कई तरह के नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में घर में सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए है। शास्त्रों में बताया गया है की घर का मुख्य द्वार घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होता है मुख्य द्वार घर का वह भाग होता है जहां से बाहरी लोग और आप अपने घर में प्रवेश करते हैं और घर से बाहर भी निकलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे घर में खुशहाली और समृद्धि के दरवाजे खुल सके। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रखते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ने लगती हैं। आइए जानते है विस्तार से -


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि तुलसी के पौधे को विष्णु जी का प्रिय माना जाता है घर के मुख्य द्वार पर तुलसी रखने पर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख समृद्धि की वर्दी के लिए आप नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर रोजाना जल से भरा मंगल कलश रख सकते हैं यदि ऐसा करना मुश्किल है तो आप त्योहारों में ऐसा कर सकते हैं क्योंकि मंगल कलश मुख्य द्वार पर रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाने लगती है। और हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह चिन्ह वास्तु दोष दूर करने में कारगर माना जाता है रूप से लाल रंग से बने स्वास्तिक को घर के मुख्य द्वार के लिए शुभ माना जाता है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर या उत्तर पूर्व या फिर पूर्व पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए क्योंकि इसी दिशा में मुख्य द्वार शुभ माना जाता है घर का मुख्य दरवाजा बनवाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि यह दरवाजा घर के अन्य सभी दरवाजों से बड़ा होना चाहिए और घर का मुख्य दरवाजा हमेशा घड़ी की दिशा में खुलना चाहिए।

Related News