आपने अब तक पढ़ा होगा या आप जानते भी होंगे कि दुनिया में 7 महाद्वीप हैं। इन महाद्वीपों में ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, अन्टार्टिका, दक्षिणी अमरीका और उत्तरी अमरीका यशामिल है। लेकिन इसके अलावा भी एक महाद्वीप है जो एक शोध में सामने आया है। इस महाद्वीप का नाम 'जीलैंडिया' है। ये आंठवा महाद्वीप समुद्र में समा गया है। वैज्ञानिकों ने इस नए महाद्वीप का मानचित्र भी तैयार कर लिया है।


वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मानचित्र के आधार पर आप समझ सकते हैं कि दुनिया का आठवां महाद्वीप, जीलैंडिया, 50 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये महाद्वीप सुपरकॉन्टीनेंट गोंडवाना लैंड से तकरीबन 7।90 करोड़ साल पहले टूटा था। उनके अनुसार यह महाद्वीप प्रशांत महासागर में 3800 फीट की गहराई में मौजूद है।

इस महाद्वीप की ज़मीन ऊंची नीची है और कहीं पहाड़ हैं तो कहीं घाटियां। आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि जीलैंडिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में एवं न्यूजीलैण्ड के नीचे है।

साल 1995 में भूभौतिकीविद Bruce Luyendyk ने जीलैंडिया शब्द की चर्चा की थी। भूगर्भवैज्ञानिक निक मोरटाइमर के अनुसार साल 1995 में पहली बार आठवें महाद्वीप के बारे में चर्चा शुरु हुई और 2017 में इस महाद्वीप को गायब हुए महाद्वीपों की श्रेणी में रखा गया।

Related News