इंटरनेट डेस्क. आपने भी देखा होगा कि सभी लोग अपने घरों को सजाने संवारने के लिए अपने घर में सब तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़ पौधों को लेकर भी वास्तुशास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि आप कौन कौन से पौधों को घर के अंदर लगा सकते हैं और कौन से पेड़ पौधों को घर के बाहर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों को लगाने के लिए दिशा के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कई ऐसे पेड़ पौधे भी होते हैं जिनका आध्यात्मिक महत्व भी होता है कल पेड़ पौधों को पूजनीय स्थान भी दिया गया है बताया जाता है कि इन पेड़ पौधों में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। पेड़ पौधों में एक पौधा तुलसी का भी होता है घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है इसे लगाने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं की हमारे घर में लगे हुए पेड़ पौधों में कौन-कौन से पेड़ पौधों का सूखना अशुभ माना जाता है -

* तुलसी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर के आंगन में लगा तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे का सुखना आपके लिए शुभ माना गया है यदि आपके घर में लगी तुलसी सूख जाती है तो यह मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत होता है ऐसा होने पर भविष्य में व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है यदि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा सूख गया है तो आप उसे तुरंत अपने घर से हटा दें।

* अशोक का पेड़ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर या आंगन में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इस पेड़ को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यदि आपके घर में लगा अशोक का पेड़ सूख जाता है तो आपके घर की सुख शांति भंग होने का संकेत होता है। इसलिए यदि आपके घर में लगा अशोक का पेड़ सूख गया है तो उसे अपने घर से तुरंत हटा दे।

* शमी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे की तरह ही शमी के पौधे को भी घर में लगाना शुभ माना जाता है बताया जाता है कि यह पौधा भगवान शिव और शनि देव को बहुत प्रिय है लेकिन यदि आपके घर में लगा हुआ शमी का पौधा सूखने लगता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि बताया जाता है कि जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां पर शनिदेव की बुरी दृष्टि नहीं पढ़ पाती घर में लगा हुआ शमी का पौधा हरा भरा रहता है तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उस घर में धन की कमी भी नहीं होती लेकिन इस पौधे का सूखना नकारात्मकता का संचार करता है।

Related News