वास्तु का सभी के जीवन में खास योगदान होता है। हम अपने घर में कौनसी वस्तु रखते हैं और किस दिशा में रखते हैं, इस बारे में भी वास्तु में जानकारी दी गई है। यहाँ तक कि दिवार पर घड़ी लगाते समय भी आपको वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दौरान आपको किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

इस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी

वास्तु के अनुसार, घड़ी हमेशा घर की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दिवार पर ही लगानी चाहिए। इस से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमेशा अच्छा वक्त रहता है। इसके आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

दक्षिणी दिशा की दीवार पर कभी न लगाएं घड़ी

वास्तु के मुताबिक, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी कभी भी नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है। यम को हिन्दू शास्त्रों में मृत्यु का देवता माना गया है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आपको बिजनेस में बाधा आ सकती है और तरक्की रुक जाती है।

मुख्य दरवाजे के ऊपर न लगाएं घड़ी

घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं। इससे आने जाने वाले लोगों के जिंदगी में तनाव के साथ साथ कई अन्य समस्याएं भी आ सकती है। वास्तु के मुताबिक यदि गर पर बंद या टूटी-फूटी घड़ी को भी आपको तुरंत हटा देना चाहिए।

Related News