अक्सर लोग खाना खाने के बाद थाली में हाथ धोते हैं। लेकिन कभी भी खाने की थाली में हाथ नहीं धोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाने की थाली में हाथ धोना अशुभ माना जाता है। थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए भोजन का अनादर होता है। भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इससे घर में दरिद्रता आती है। शास्त्रों में भी अग्नि को मुख्य देवता माना गया है।

ऐसा माना जाता है कि यज्ञ में चढ़ायी जाने वाली सामग्री देवताओं को भोजन के रूप में प्राप्त होती है। इसलिए भोजन का बहुत महत्व माना जाता है। इसके अलावा कई पुराणों में भोजन का अपमान करना भी पाप माना गया है।

थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए भोजन का अनादर होता है। साथ ही इससे देवी अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसा न करने का कारण भी शास्त्रों में बताया गया है। इसलिए भोजन का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।

भोजन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

खाने की थाली को हमेशा आदर के साथ चटाई पर रखें। इसके अलावा भोजन की थाली को कभी भी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि थाली को एक हाथ से पकड़ने से भोजन प्रेत योनि में चला जाता है। वहीं बचा हुआ थाली में छोड़ना भी अशुभ माना जाता है.

शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान करने की बात कही गई है। ऐसा कहा जाता है कि भोजन करते समय क्रोध, बातचीत या अजीब आवाज नहीं करनी चाहिए।

Related News