आज का राशिफल ; आज ग्रह - नक्षत्र के प्रभाव से कृतिका नक्षत्र में चंद्रमा होने से अशुभ योग बन रहा है। इसका प्रभाव मिथुन, कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आज आपको बिजनेस और कामधंधे में परेशानी हो सकती है। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ दिन रहेगा। तो चलिए जानते है कि इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिकतर काम आपके हित मे ही रहेंगे। लेकिन बिजनेस को लेकर किसी तरह की परेशानी आपको हो सकती है। घर परिवार के लोगों के साथ आज आपकी अनबन भी हो सकती है। मेहनत की सफलता मिलने में परेशानी होगी।

कर्क राशि - किसी गलत बात पर आप घर के किसी सदस्य पर गुस्सा निकाल सकते है। बिजनेस में आज आप कोई गलत फैसला भी कर सकते है। करियर के लिए आज एक दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी अनजान की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। दिन भर आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि - आर्थिक परेशानी आज आपको रहेगी। ऑफिस के लिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर - परिवार वालों पर आज आपका हेत हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर के लिहाज से आज आपका मन पढ़ाई में कम लग सकेगा। आज आप अपने पसंदीदा काम और शौक पूरे करने के लिए अलग से समय निकाल सकते है।

धनु राशि - आज आप पुरे दिन सकारात्मक विचार रखेंगे। मन से खुश रहेंगे। इसके साथ ही आज आपकी मुलाकात अच्छे और आपके काम के लोगों से रहेगी। घर में आज कोई अचानक काम भी आ सकता है। आज आपको विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते है।


कुंभ राशि - कोई नया प्रोजेक्ट आज आपके सामने आ सकता है। नए काम की शुरुआत आज से ना ही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने कारोबार और बिजनेस में लोगों के अच्छा साथ मिल सकता है। करियर के लिए आज आपका दिन अच्छा हो सकता है। आज आपके मन में कोई पुराणी याद घर कर सकती है। जिसकी वजह से आप दुखी भी हो सकते है।

Related News