लोगों की तमन्ना होती है कि उनके घर में सुख-सुविधाओं में कोई कमी न रहे। लेकिन अक्सर लोगों को वास्तु शास्त्र की जानकारी न होने के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कुछ कामों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी के साथ दुर्भाग्य आता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम दिशा को धन यानी भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। ऐसे में इस दिशा में कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से बेवजह पैसे खर्च होने के साथ ही आर्थिक तंगी भी आती है।

अक्सर लोग घर की छत पर कचरा जमा रखते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। कहते हैं कि घर की छत पर कचरा जमा करने से इंसान को जीवन में आर्थिक तंगी के साथ ही दुर्भाग्य मिलता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के साथ हर दिन मेनगेट की भी सफाई की जानी चाहिए। मां लक्ष्मी के आगमन का रास्ता घर का मुख्य दरवाजा माना गया है। ऐसे में मेनगेट पर गंदगी और जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

लोग अक्सर घरों में खराब इलेक्ट्रानिक सामान भी रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब इलेक्ट्रानिक सामानों से नाकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच बेवजह झगड़ा और धन हानि होती है।

माना जाता है कि घर में कभी भी टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा शीशा रखने से पारिवारिक कलह के साथ आर्थिक तंगी आती है। ऐसे में गाड़ी या घर का शीशा टूटन पर उसे फौरन हटा देना चाहिए।

Related News