घर में छोटी मोटी लड़ाई झगड़ा होना आम है। कहावत है कि अगर बर्तन है तो आवाज भी होगी। लेकिन अगर हमेशा ही घर में कलह और क्लेश का माहौल रहता है, इसी के साथ सुख शांति नहीं रहती है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। इसलिए आपको कुछ वास्तु दोष के बारे में बताने जा रहे हैं जिस से आपको इन वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको घर में रामायण, महाभारत, और युद्ध से जुडी तस्वीर भूल कर भी नहीं लगानी चाहिए। इस से हमेशा कलह और लड़ाई झगड़े होते हैं।

2.घर में जंगली और हिंसक जानवर जैसे चीता, शेर भालू आदि की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इन चीजों को घर में लगाने की वजह से ग्रह क्लेश होता है। इस से घर वालों के बीच हमेशा अनबन रहती है।


3. घर में जूते चप्पल एक निर्धारित स्थान पर रखने चाहिए इन्हे कभी भी इधर उधर नहीं फेकना चाहिए। वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। इस से धन की बर्बादी होती है।

4. हम कई बार घर में उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी रखते हैं जो खराब हो चुके हैं लेकिन घर में खराब बिजली उपकरणों या फ्यूज बल्ब लगाएं रखना भी अशुभ माना गया है। इस से तनाव का माहौल रहता है।

5. घर में कभी भी देवी- देवाताओं की तस्वीरें आमाने सामने नहीं लगाना चाहिए इस से हमेशा घर में क्लेश रहता है।

Related News