डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार अपनी मजबूती बनाए हुए है। भारतीय रुपए के साथ ही, दुनियाभर में अन्य करंसी का आकलन भी डॉलर के हिसाब से ही किया जाता है। इसलिए डॉलर को दुनिया की पावरफुल करंसी भी कहा जाता है। डॉलर के ऊपर जिसकी तस्वीर बनी होती है उसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।


हर दिन लाखों डॉलर प्रतिदिन अमेरिका की प्रेस वॉशिंगटन मिंट में छपते हैं। इनका वितरण न्यूयॉर्क स्थित रिजर्व कैश ऑफिस से किया जाता है। इस पर बेन्जामिन की फोटो होती है, जो अमेरिका की स्थापना करने वालों में से हैं, जबकि 10 डॉलर के नोट पर अलेक्जेंडर हेमिल्टन की फोटो होती है।


अमेरिकी बैंक नोट के इतिहास में केवल एक बार महिला की फोटो छपी थी. वे थीं, जॉर्ज वाशिंगटन की पत्नी मार्था। 19वीं सदी के अंत में एक और दो डॉलर के नोट पर उनकी फोटो छपी थी. बाद में जॉर्ज वॉशिंगटन की फोटो छपी।

1934 में फेडरल नोट प्रेस ने एक लाख डॉलर का नोट छापा था, उस पर पूर्व राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन की फोटो नजर आती है। इसे आम जनता से दूर रखते हुए रिजर्व बैंक के आंतरिक लेन-देन के लिए बनाया गया था। इसका उत्पादन मात्र 25 दिन तक किया गया।

Related News