गर्मी के मौसम की शुरुआत होने वाली है और इस सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में गर्मी के दौरान बिकने वाले ऑउटफिट्स भी नजर आने लगे हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ऑफिस जाने वाले गर्ल्स अधिकतर जींस पहनने को ही प्राथमिकता देती है। जींस एक ऐसा ऑउटफिट है जिसके साथ आप अलग अलग एक्सपेरीमेंट कर सकते हैं। इसे आप टॉप से लेकर कुर्तीज के साथ अलग अलग स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।

इन दिनों बॉलीवुड डिवाज के बीच भी जींस के साथ कुर्ती वियर करने का ट्रेंड छाया हुआ है। हम सारा-जाह्नवी और अदिति राव हैदरी के कुछ जींस-कुर्ती लुक आपको दिखाने वाले हैं जिन्हे आप इस समर सीजन में ट्राई कर के एकदम आकर्षक और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

नजर डालिए इन ऑउटफिट्स पर।

जींस के साथ कुर्ती वियर करके आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच को बरकरार रख सकती हैं और ये आपको काफी कूल लुक देगा। इसे आप अपने कॉलेज में भी आसानी से वियर कर सकती हैं। रिप्ड जींस के साथ एक क्रैप कुर्ती ट्राई करें जो बेली के पास से एक कट के साथ होती है। इसमें आपको अच्छा और क्लासी लुक मिलेगा।

जींस के साथ आप वन साइड कट कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल वियर का अच्छा कॉम्बिनेशन है। इसलिए ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।

जाह्नवी का ये लुक भी काफी क्लासी और स्टाइलिश है। जींस के साथ कुर्ती वियर करना मानों इन दिनों बॉलीवुड डिवाज के लिए एक ट्रेंड बन गया हो।

आप कोल्ड शोल्डर कुर्ती भी चुन सकती हैं और इसे जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। कुर्ती के रंग के साथ भी एक्सपेरीमेंट करे और ऐसे कलर चुनें जो समर सीजन के लिए एकदम बेस्ट हों।

लॉन्ग क्रैप कुर्ती को एक बेल्ट के साथ ट्राई करें और इसके सतह जींस ही वियर करें। इस से भी आपको शानदार क्लासी लुक मिलेगा।

Related News