गर्मियों के मौसम में बहुत से लोग अचार का सेवन करते हैं। लेकिन जब अचार खत्म हो जाता है तो इसके तेल को फेंक देते हैं। लेकिन आपको शायद जानकारी ना हो लेकिन इस तेल का आप दोबारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बचे हुए तेल के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।


- आटा गूंथते समय उसमें बचा हुआ अचार का तेल डाल दें। इस से आटा बर्तन से नहीं चिपकेगा।

- पुदीने या टमाटर चटनी को पीसते समय भी आप उसमे थोड़ा तेल डाल सकते हैं। इससे वो ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।

- परांठे की स्टफिंग के लिए भी आप अचार के बचे हुए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा परांठे सेंकने के लिए भी आप अचार तेल का यूज कर सकते हैं।


- कढ़ी में भी आप बचा हुआ आचार का तेल डाल सकते हैं। इससे कढ़ी बेहद लजीज बनेगी।

- बचे हुए अचार के तेल को आप दोबारा गाजर, मूली, आम, मिर्ची जैसे अचार डालने के लिए यूज कर सकती हैं।

Related News