Signal ऐप को WhatsApp की टक्कर में पेश किया गया था। भारत में WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद से ही लोग जमकर Signal ऐप डाउनलोड कर रहे हैं। हालांकि अब दुनियाभर से Signal ऐप के डाउन होने की खबरें आ रही हैं। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Signal ऐप के डाउन होने की खबर के बारे में शुक्रवार रात 8.30 बजे मालूम चला है। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे Signal ऐप के सीईओ Aruna Harder ने कंफर्म किया कि Signal ऐप पर भारी ट्रैफिक हो गया है, जिसकी वजह से Signal ऐप अस्थायी तौर पर डाउन हो गया है। उन्होंने कहा कि हम इस समस्या को दुरुस्त करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा।


बता दें कि इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में Signal ऐप की धूम है। Signal ऐप की कुल ग्रोथ 30 फीसदी है। इसमें से 16 फीसदी हिस्सेदारी अकेले भारत से है। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद Signal App को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में सिग्नल ऐप के डाउनलोड की बात करें तो 1 जनवरी 2021 से 7 जनवरी 2021 तक डाउनलोड में 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।


Related News