लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोगों के आंखों के नीचे गहरे काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं, जिसे डार्क सर्कल भी कहा जाता है। डार्क सर्कल के कारण लोग शर्मिंदगी फील करने लगते हैं। अधिकतर लोग डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए कई महंगी महंगी क्रीम का उपयोग करते हैं जो खास असर नहीं दिखा पाती है।आयुर्वेद में कई देसी तरीके बताए गए हैं जिनका उपयोग करके आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको डार्क सर्कल से छुटकारा पाने का एक देसी उपाय बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जोजोबा ऑयल में विटामिन-E का तेल मिलाकर रोजाना रात के समय सोने से पहले अपनी आंखों के निचले हिस्से पर लगाये। इस नुस्खे का नियमित उपयोग करने पर धीरे-धीरे डार्क सर्कल के समस्या दूर हो जाएगी।

Related News