लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोगों के शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी सफेद निशान हो जाते हैं, जिसकी वजह से लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। चेहरे और शरीर पर दिखाई देने वाले सफेद दागों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगी महंगी दवाइयों का सहारा भी लेते हैं, लेकिन खास फर्क नहीं हो पाता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनका निरंतर रूप से इस्तेमाल करने पर शरीर पर दिखाई देने वाले सफेद दाग की समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

1.शरीर और चेहरे पर दिखाई देने वाले सफेद दागों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोज रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर सुबह उठकर पानी को पी ले। आयुर्वेद के अनुसार रोज तांबे के बर्तन का पानी पीने से धीरे-धीरे शरीर पर दिखाई देने वाली सफेद दाग की समस्या समाप्त होने लगती है।

2.सफेद दाग की समस्या से राहत पाने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच सरसों के तेल को अच्छे से मिलाकर सफेद चकतो पर लगाकर करीब 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले। आयुर्वेद के अनुसार इस नुस्खे का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करने पर सफेद दाग की समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है।

Related News