हम सभी के घरों में सरसों का तेल प्रयोग किया जाता है और यह बहुत अच्छा होता है। इसके कई फायदे हैं और आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं। बता दे की, सरसों के तेल में गुड फैटी एसिड, ओमेगा-3, गुड फैट, लिनोलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। जिसके साथ ही सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड के साथ-साथ संतृप्त वसा की कम मात्रा इसे अन्य तेलों की तुलना में अधिक उपयोगी बनाती है।

सरसों के तेल के स्वास्थ्य लाभ

बता दे की, सरसों के तेल में खराब फैटी एसिड की तुलना में अधिक अच्छे फैटी एसिड होते हैं। यह आपके दिल को बीमार होने से बचाता है।

सरसों का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता है। जी हां और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और सूजन भी कम हो जाती है।

-यदि आप खांसी-जुकाम या किसी भी तरह की एलर्जी से परेशान हैं तो सरसों का तेल बेस्ट है।

सरसों का तेल एक एंटीबायोटिक के रूप में भी काम करता है। जी हां, और इस तेल में कैंसर से बचाव की भी पूरी ताकत है।

सरसों का तेल आरबीसी को संतुलित रखता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

सरसों के तेल का उपयोग कैसे करें

* बता दे की, बच्चों की सरसों के तेल से मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

* सरसों के तेल से मसूढ़ों की मालिश करने से प्लाक से छुटकारा मिलता है।

*सरसों के तेल से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है।

* त्वचा से टैन हटाने के लिए सरसों का तेल अच्छा होता है।

Related News