लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों इंसानों के साथ-साथ दुनिया में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड जानवरों के नाम भी दर्ज हो चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही घोड़े के बारे में बताने जा रहे है, जिसके नाम भी एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पोलैंड के रहने वाले पैट्रिक और केटरजाइना के पास बॉम्बेल नाम का घोड़ा है, जिसकी ऊँचाई कंधे से लेकर पैर तक केवल 56.7 सेमी यानी 1 फिट 10 इंच है। इसी कारण इस घोड़े के नाम दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

Related News