दुनियां में बहुत से खूबसूरत होटल है, जिसकी खूबसूरती के चर्चे हम सुनते है, लेकिन आज हम आपको ऐसे होटल के बारे में बताएँगे जिसके बारे में आप सायद ही जतने होंगे, दुनिया में एक ऐसा होटल भी है, जो हर साल बनाया जाता है, जो बाद में वसंत आने नष्ट हो जाता है, जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह अनोखा होटल स्वीडन में है। जो आइस होटल के नाम से पूरी दुनियाभर में जाना जाता है।


स्वीडन का यह आइस होटल हर साल सर्दियों के दौरान सिर्फ पांच महीने के लिए बनाया जाता है और बाद में पिघल जाता है। इस होटल को बनाने के लिए नदी से लगभग 2500 टन बर्फ निकाली जाती है और फिर अक्टूबर में इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाता है। यहां दुनियाभर से कलाकार इसके निर्माण में अपनी कला का हुनर दिखाते हैं।


यह होटल हर साल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए होटल में कमरे बनाए जाते हैं। इस साल करीब 35 कमरे बनाए गये। कमरों के अंदर का तापमान शून्य से पाँच डिग्री सेल्सियस कम रहता है। अपने यूनिक कॉन्सेप्ट के चलते हर साल यहां लगभग 50 हजार पर्यटक आते हैं।

Related News