पौराणिक कथाओं और कहानियों में हमारे पुरे जीवन का रहस्य छिपा है। इसलिए अपने कम से कम अपने मुश्किल के समय में इन सच्ची और काम की बातों को जरूर सुन लेना चाहिए। हमारे बड़े बुजर्ग भी यहीं कहते है। अपने गोस्वामी तुलसीदास जी का नाम तो सुना ही होगा वे रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि थे। इन्हें महर्षि वाल्मीकि का अवतार भी माना जाता रहा है। तुलसीदासजी ने अपने भक्तो को संकट या अपने बुरे समय में किस तरह उस समस्या का समाधान करना चाहिए ये बताया है। ये दोहा इस प्रकार है.......
तुलसी साथी विपत्ति के विद्या, विनय, विवेक।
साहस सुकृति सुसत्याव्रत राम भरोसे एक।।

इसका अर्थ है - अपनी विपत्ति में या अपने मुश्किल समय में ये गुण मनुष्य का हमेशा साथ देते हैं - ज्ञान, विनम्रता पूर्वक व्यवहार, विवेक, साहस, अच्छे कर्म, सच और भगवान में आस्था। इंसान के ये गुण उनका हमेशा साथ देते है।
आइए जानते है ये गुण कैसे हमारे मुश्किल वक्त में काम आते है -
ज्ञान ; ज्ञान यानी आपकी पढाई, शिक्षा और आपके जीवन के अनुभव। आप किसी मुसीबत में है तो ज्ञान के माध्यम से आप उस समस्या का समाधान निकाल पाने में सफल हो जाते है।
विनय ; विनय यानी विनम्रता, अगर आपका व्यवहार लोगों के साथ विनम्र है, तो आप सबसे प्रेम और अपनत्व से बात करते है। ये गुण आपको किसी भी मुसीबत के समय मददगार साबित हो सकता है।
विवेक ; विवेक यानी बुद्धि, जो आपको सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। इस गुण से आप अपने मुश्किल समय को पहले ही भांप सकते है और उसका समाधान भी निकाल सकते है।

साहस ; इंसान का ये गुण उसे अपने बुरे वक्त में काफी मदद करता है। ये गुण आपको मुश्किलों से लड़ने में मदद करता है। साहस के बल पर ही आप बड़ी से बड़ी मुश्किल का भी सामना कर पाते है।
अच्छे काम ; आपके अच्छे काम से ही आपकी पहचान बनती है। आपने कभी किसी का बुरा नहीं किया, हमेशा अच्छे काम ही किए है, तो इसके फलस्वरूप भी आप परेशानी से मुक्ति पा सकते है।
हमेशा सच बोलो ; सच बोलने की आदत आपको सहज बना सकती है। आपका ये गुण आपको अनेक परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। हां कई बार सच बोलना भी काफी भरी पड़ जाता है। लेकिन यही गुण आपको बुरे वक्त में काम भी आ सकता है।
भगवान में आस्था ; बुरे समय में भगवान को सभी याद रखते है ,लेकिन आप हमेशा भगवान में आस्था रखें ये आपको हर बुरे संकट से छुटकारा दिलाने में मदद करेगी।

Related News