निया भर में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास शुगर है। कई लोग सुबह की शुरुआत चाय पीकर करते हैं और रात के खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। लोग दिन में जब भी थकान महसूस करते हैं तो चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। इससे दिन भर में काफी मात्रा में शुगर हमारे शरीर में चली जाती है। इससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। सुबह से लेकर रात तक आप बहुत अधिक चीनी खाते हैं, चाहे आप इसे किसी भी रूप में खाते हों। अगर आप रोजाना 5 चम्मच चीनी खाते हैं तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता मगर इससे ज्यादा चीनी की मात्रा आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं।

फल और दही - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, रेडीमेड फ्रूट योगर्ट में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जी हां और इसके अलावा अगर आप दही में ज्यादा चीनी मिलाकर उसका सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को भी खराब कर सकता है।

ब्रेड- सफेद ब्रेड में भी शुगर की मात्रा होती है। सफेद की जगह आप ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन कम करने में यह काफी कारगर है।

हॉट चॉकलेट- बता दे की, बहुत से लोग चॉकलेट और कपकेक खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इससे आपका मूड फ्रेश हो जाता है। यदि आप हफ्ते में एक या दो बार हॉट चॉकलेट खाते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है, यदि आप रोजाना हॉट चॉकलेट का सेवन करते हैं या हफ्ते में 5-6 बार भी खाते हैं तो यह आपके शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

फास्ट फूड - यह शुगर को बढ़ाने का भी काम करता है।

जूस- इन दिनों पैकेज्ड जूस का चलन है. हालांकि पैकेज्ड जूस पीना सही नहीं है क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा कैलोरी शुगर होती है, जिससे आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

Related News