चाहे कोई भी मौसम हो महिलाएं काजल या आईशैडो के साथ-साथ लिपस्टिक लगाना कत्तई नहीं भूलती हैं। हांलाकि कुछ लड़कियां गर्मी के मौसम में लिपस्टिक लगाने से बचती हैं। लेकिन आज हम आपको लिपस्टिक की कुछ ऐसी लाइट शेड्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भी इस समर सीजन में कंफर्ट होकर ट्राई कर सकती हैं।

1- प्रिटी पिंक लिपस्टिक

पिंक लिप शेड बोरिंग ड्रेस में भी शानदार लुक दे सकता है। गर्मी में यह लिप कलर ट्राई करके आप अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं। शाम के समय कॉफी के लिए बाहर जा रही हैं, तो डेनिम ड्रेस के साथ यह लिप शेड आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

2- न्यूड लिपस्टिक

बता दें कि इन दिनों न्यूड लिपस्टिक से कलर वाले शेड्स खूब चलन में हैं। गर्मी के मौसम में लड़कियों के लिए यह लिपस्टिक कलर बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन है।

3- पैस्टल पिंक लिपस्टिक

पैस्टल पिंक यानी हल्का गुलाबी लिपस्टिक कलर भी समर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यह कलर आपको गर्लिश लुक देगा।

4- पिची पिंक लिपस्टिक

अट्रैक्टिव लुक के लिए आप पिची पिंक लिपस्टिक शेड्स ट्राई कर सकती हैं। ग्लॉसी टेक्सचर या मैट टेक्सटर अपनी पसंद के हिसाब से दे सकती हैं, क्योंकि यह शेड टेक्सचर में शाइनी लुक देता है।

5- पिच लिपस्टिक कलर

गर्मी के दिनों में पिच कलर भी बेस्ट शेड है। क्योंकि यह कलर लाइट होता है, जो गर्मियों में होंठों को हल्का नैचुरल और बोल्ड लुक देता है।

Related News