जब कोई महिला मां बनती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। वजन बढ़ना, साथ ही कई तरह की समस्याएं। डिलीवरी के बाद भी सभी महिलाओं का वजन कम नहीं होता है। खासतौर पर जिन महिलाओं का सीजेरियन सेक्शन होता है, उनका पेट बाहर की ओर निकला होता है। वजन बढ़ने से और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन मां बनने के बाद महिला पर बच्चे की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है इसलिए इसके बाद वह खुद पर ध्यान नहीं दे पाती है। यहां हम ऐसी महिलाओं के लिए कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जो उन्हें वजन कम करने में मदद करेंगे। वजन कम करने से पहले यह समझना जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन क्यों बढ़ता है।

प्रेगनेंसी के दौरान वजन बढ़ना: कितना बढ़ना चाहिए और अन्य जानकारियां |  Weight Gain During Pregnancy in Hindi

दरअसल, मां बनने के बाद भी महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव कुछ दिनों तक जारी रहता है। जिससे महिला का वजन अधिक होता है। वहीं प्रसव के 40 दिन बाद महिलाओं को अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए घी, मेवा आदि मजबूत चीजें खिलाई जाती हैं, लेकिन इस दौरान वे कसरत नहीं कर पाती हैं। ऐसे में शरीर पर चर्बी जमा हो जाती है। अजवाइन का पानी पेट कम करने में काफी मददगार होता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को उबाल लें। फिर गुनगुना पिएं। आप पूरे दिन पी सकते हैं तो बेहतर है। नहीं तो सुबह खाली पेट और दोनों समय खाना खाने के बाद पिएं। इस वजन घटाने से गैस की समस्या नहीं होगी।

ग्रीन टी को वजन कम करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसे कोई भी कभी भी पी सकता है। आप अपनी चाय को ग्रीन टी से बदल सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और साथ ही आपकी त्वचा में भी निखार आएगा। ध्यान रहे ग्रीन टी में चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है, जरूरत महसूस हो तो शहद मिला सकते हैं। अगर आपकी डिलीवरी नॉर्मल है तो बादाम और किशमिश भी आपके लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

pregnancy me weight gain: प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना जरूरी है, लेकिन  आखिर कितना वजन? - how much weight gain is normal during pregnancy |  Navbharat Times

10 किशमिश लें, बीज निकाल दें और 10 बादाम लें। इन्हें अच्छे से पीसकर चूर्ण बना लें और इसे एक कप गुनगुने दूध के साथ पीए दालचीनी और लौंग को बेली फैट कम करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालकर दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर गुनगुना पिएं। आप चाहें तो इसे दिन भर के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। रात को सोते समय एक कप दूध को गुनगुना करके उसमें एक चौथाई चम्मच जायफल का पाउडर मिलाकर पिएं। इससे तेजी से वजन कम होता है। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

Related News