इंटरनेट डेस्क। वर्तमान समय में हर व्यक्ति के लिए पैसे कमाना बहुत जरुरी हो गया है क्योंकि इसके बिना कोई भी अपनी दैनिक जरुरतों को पूरा नहीं कर सकता है। इसके लिए आपको एक अच्छी नौकरी या फिर व्यवसाय करने की जरूरत होती है। हालाँकि कई लोगों के लिए नौकरी करना आसान नहीं होता है और कई लोगों को व्यवसाय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आपके लिए नौकरी और व्यवसाय में से क्या सही रहेगा, यह काफी हद तक आपकी राशि पर भी निर्भर करता है। आइये जानते है राशि के अनुसार आपके लिए दोनों में से क्या सही रहेगा।

मेष - सूर्य ग्रह इस राशि के लोगों के करियर का निर्धारण करता है। शनि ग्रह के कारण आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। व्यवसाय में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृष - आपके करियर में बुध ग्रह बाधा उत्पन्न करता है। ये लोग अक्सर शुरू में नौकरी करते है लेकिन कुछ दिनों बाद व्यवसाय शुरू कर देते है। इन लोगों के लिए व्यवसाय ही अच्छा विकल्प है।

मिथुन - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और शनि करियर का निर्धारण करता है। इन लोगों को नौकरी करे में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वतंत्र व्यवसाय और कार्य में आपको अच्छी सफलता मिलती है।

कर्क - आपके करियर का निर्धारण करने के लिए मंगल और चन्द्रमा मुख्य कारक है। आपके लिए किसी भी क्षेत्र में नौकरी करना फायदेमंद हो सकता है।

सिंह - इस राशि के लोगों के लिए अधिकतर समय करियर इनकी शिक्षा के विपरीत होता है। ये लोग व्यवसाय के बजाय नौकरी में ज्यादा सफल होते है।

कन्या - इन लोगों की याददाश्त बहुत तेज होती है जिससे व्यवसाय में बहुत मदद मिलती है। ये लोग एक साथ कई व्यवसाय भी कर सकते है।

तुला - शनि, बुध और शुक्र ग्रह इनके करियर का निर्धारण करता है। ये लोग व्यवसाय और नौकरी दोनों ने अच्छे होते है लेकिन बहुत जल्दी इसे बदलते रहते है।

वृश्चिक - इन लोगों के लिए चन्द्रमा, बृहस्पति और सूर्य करियर तय करते है। ये लोग व्यवसाय की तुलना में नौकरी में बेहतर साबित होते है।

धनु - इन लोगों के लिए प्रशासनिक क्षेत्र में नौकरी करना सबसे सही रहता है। रक्षा क्षेत्र भी इनके लिए एक अच्छा विकल्प है।

मकर - बुध ग्रह इनके करियर का निर्धारण करता है और इन लोगों के लिए नौकरी के बजाय व्यवसाय करना बेहतर रहता है।

कुंभ - बुध इस राशि के लोगों का मुख्य है जो कि शनि के साथ मिलकर इनके करियर का निर्धारण करता है। ये लोग ज्यादा समय तक नौकरी नहीं कर पाते है। ये लोग अपनी बुद्धिमता से पैसे कमाने के लिए जाने जाते है।

मीन - चंद्रमा और मंगल इनके करियर का निर्धारण करता है। इन लोगों को व्यवसाय के बजाय नौकरी में ज्यादा सफलता मिलती है।

Related News