मेहंदी सुहागन महिलाओं के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वैसे कोई भी खास त्यौहार में भारतीय महिलाएं मेहंदी लगवाती है। बात करे शादी की तो शादियों में मेहंदी की रस्म अहम होती हैं क्योंकि इसे सुहाग की निशानी माना जाता है, इसलिए होने वाली दुल्हन अपने हाथ में मेहंदी लगवाती है। लेकिन अब मेहंदी एक रस्म न रहकर फैशन ट्रेंड बन चुका हैं। बात अगर मेहंदी ट्रैंड की करें तो इन दिनों दुल्हनें पोर्ट्रेट मेहंदी को ज्यादा अहमियत दे रही है।

पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी में दुल्हन और दूल्हे की तस्वीर बनवाई जाती है, जो बेहद ही खूबसूरत लगती है। साथ ही बारात, फेरे, जयमाला आदि के पोर्ट्रेट बनवा सकती है। अगर आप भी अपने वेडिंग पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी लगवाना चाहती है तो आप इनमे से कुछ खास मेहंदी डिजाइन अपने लिए सेलेक्ट कर सकती है।

अगर आप शादी में कुछ रॉयल लुक में तैयार होने वाली है तो आपके लिए ये मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा। अगर आप राजा-महाराजा का पोर्ट्रेट हाथों पर बनवाना चाहती है तो ये डिजाइन्स सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं।

Related News