रोज सुबह ऑफिस और शाम घर के कामकाज के बाद रात गहरी नींद में चली जाती है। दिनभर की थकान के बाद हम चाहते हैं कि रात को बस चैन की नींद मिल जाए। इस लिए हम बिस्तर पर लेटते के साथ ही सो भी जाते है। लेकिन हमारे साथ सोने वाला जगा रहता है या कहा जा सकता है कि गहरी नींद में हमे कोई अंदाजा नहीं होता है कि हम खर्राटे भी ले रहे है। हमारी गहरी नींद होने के कारण आपको ये पता नहीं चलता की इससे दूसरों को परेशानी होती है।
इससे कभी - कभी हमे बहुत परेशानी भी होती है। आज हम आपको इसी परेशानी का सही इलाज बता रहे है , जिन्हे करके आप इस बीमारी से जल्द ही छुटकारा पा सकते है।

- खर्राटे रोकने के लिए यह आवश्यक है कि आप ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में पानी पीए। क्योंकि आपको बता दे कि शरीर में पानी की कमी से भी खर्राटे आते है।

- आपके सोने का कोई एक समय निश्चित कर लें। रोजाना सही समय पर सोना आपके खर्राटों को भी खत्म करेगा और आपको सेहतमंद भी रखेगा।
सोने के समय को ना बदलें, क्योंकि इससे आपको और भी कई परेशानी हो सकती है।

- अक्सर हम एक ही करवट में सोते है या फिर पीठ के बल सोते है। इस मुद्रा में सोने से खर्राटों की आशंका ज़्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में खर्राटों से बचने के लिए आप करवट को बदल कर सोए।

- खर्राटे रोकने के लिए और अच्छी नींद लाने के लिए रात को गाय का घी गरम करके 1 से 4 बूँद दोनों नथुनों पर लगाने से भी रात में खर्राटेआने की समस्यां खत्म हो जाती है।

- अगर आपको खर्राटे भरने की आदत है तो आप इसके लिए अपने कमरे का वातावरण नम रखें। ये समस्या ज्यादा होने पर आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते है।

Related News