आज तक हमने एक नहीं कई अजीबोगरीब चमत्कार देखने और सुनने को मिले है। जिनके राज आज तक नहीं खुल पाए है। हमने कई अजीबोगरीब पेड़ और उनकी प्रजातियों के बारे में सुना है। इसके साथ ही उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी हम जानते है। घर के बड़े बुजर्गों से भी हमने पेड़ और उनकी प्रजातियों के फायदे के बारे में भी सुना है। पेड़ों में तरह के गुण पाए जाते है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है। जो इंसानों की तरह रहता है। एक ऐसा पेड़ जिसे दुख और दर्द के साथ ख़ुशी भी महसूस करता है। यह एक ऐसा पेड़ है जिसमें जीवन है।

खास बात तो है कि इस पेड़ का विकास भी होता है। तो चलिए आपको बता ही देते है कि दक्षिण अफ्रीका में ऐसा पेड़ हाल ही में देखा गया है जिसे काटने पर खून की ही तरह लाल रंग निकलता है। इसे यहां कियात, मुकवा के नाम से पुकारा जाता है। इसके साथ ही इसे ब्लड वुड ट्री के नाम से भी यहां जाना जाता है।
ये पेड़ इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी वजह ये है कि इस पेड़ को काटने पर खून जैसा पदार्थ निकलता है।

लेकिन आपको बता दे कि ये खून जैसा पदार्थ ही हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह क्रीम आंखों की समस्या,मलेरिया,दाद और पेट में होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसी खासियत की वजह से ब्लड वुड ट्री पुरी दुनिया में मशहूर है और दिन से दिन इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। इस पेड़ को अफ्रीका के लोग ज्यादा उगाते है और अपनी आजीविका चलाते है। यहां के लोग बताते है कि इस लाल पदार्थ से लोग अपनी स्किन के कास्मेटिक क्रीम बनाने के काम में लेते है। ये स्किन के लिए काफी अच्छी होती है।

Related News